रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
अखंड ज्योति प्रभारी व भागवताचार्य को संगठन का प्रतीक चिन्ह किया भेंट
भागलपुर।अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा लगभग 1260 किलोमीटर दूर हरिद्वार से अखंड ज्योति रथ का आगमन जिले के विशनपुर जिछो दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुआ।मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह अपने टीम के साथ मौजूद रहे।वहीं गायत्री परिवार के तमाम पुजारियों का स्वागत कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र में बहुत शक्ति है उसमें संसार का संपूर्ण शक्ति समाहित है अतः सबों को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।तदनोपरांत गायत्री परिवार के अखंड ज्योति जिला प्रभारी नारायण बाबू व विकास भारती को संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मौके पर सैकड़ों महिला पुरुष ने अखंड ज्योति का दर्शन व पूजन किया।वहीं श्री विभूति सिंह ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि हजारों किलोमीटर दूर जाकर हरिद्वार में हमलोगों को अखंड ज्योति का दर्शन हो पाता लेकिन नवयुग निर्माण और नारी सशक्तिकरण हेतु हमलोगों के समाज में चलकर गायत्री परिवार के मेहनत से हमें यहीं इसका दर्शन हो गया इसके लिए तमाम गायत्री परिवार के सदस्यों को धन्यवाद।मौके पर संगठन के पदाधिकारियों में संजीव कुमार, नवीन कुमार सिंह, अवधेश कुमार, योगेश कुमार वर्मा, गुंजन कुमारी,रूबी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
