ग्रीन सिटी कॉलोनी में बजरंगबली एवं शिवलिंग की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

ग्रीन सिटी कॉलोनी में बजरंगबली एवं शिवलिंग की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर। ग्रीन सिटी मोहल्ला में बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को श्री श्री 108 बजरंगबली एवं शिवलिंग की हिंदू रीति-रिवाज के तहत भव्य तरीके से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। पूरे इलाके में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बने।
प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान गुरु धाम बॉसी से आए चार विद्वान पंडित—पं. मिंकु मिश्रा, पं. अशोक मिश्रा, पं. सायंतन घोषाल एवं पं. अभिषेक मिश्रा—द्वारा विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक प्रक्रियाओं के बीच मूर्तियों में प्राण स्थापना की गई, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में पुजारी के रूप में दंपति के साथ सिकंदर सिंह, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रभास यादव एवं भुट्टो सिंह बैठा उपस्थित रहे और पूरे विधि-विधान में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अष्टयाम का शुभारंभ भी हो गया है, जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। इस अष्टयाम में विभिन्न भजन-कीर्तन मंडलियां अपनी-अपनी प्रस्तुति दे रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल और भी गहरा हो गया है।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विशेष सजावट और धार्मिक आयोजन की भव्य व्यवस्था की गई है। आयोजन में सुनील सिंह, मोती सिंह, जयदेव चौधरी एवं पवन कुमार द्वारा विशेष भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहल्ले के कई गणमान्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से शंभू कुमार शर्मा, वेदानंद सिंह, भोला कुमार मंडल, तपेंद्र कुमार, साकेत कुमार, अनिल सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, आलोक, रामकुमार सिंह, राकेश सिंह, संजय कुमार सिंह, राजू जायसवाल, राम आशीष कुमार एवं किशोर सिंह सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा से ग्रीन सिटी कॉलोनी में धार्मिक और सामाजिक एकता को नया आयाम मिला है। अब यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना, आरती और अन्य धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज के लोगों को एकजुट करने का भी कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!