कटिहार जिला के सहायक थाना पुलिस द्वारा सिटीकार्ट स्टोर में चोरी कांड का सफल उद्भेदन, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

कटिहार जिला के सहायक थाना पुलिस द्वारा सिटीकार्ट स्टोर में चोरी कांड का सफल उद्भेदन, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

दिनांक-12.04.2026 को वादी अमित कुमार शर्मा, उम्र-58 वर्ष, पिता जग्गु शर्मा, सा० मिरचाईबारी वार्ड नं०-05, थाना सहायक, जिला कटिहार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि दिनांक-11./12.04.2026 की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके सिटीकार्ट स्टोर के आउटडोर ए०सी० यूनिट के कॉपर तार एवं अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में सहायक थाना कांड संख्या-426/2026 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।
उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर सतत छापेमारी करते हुए 01. सूरज कुमार उर्फ नागो को गिरफ्तार किया गया। इसके निशानदेही पर 02. शफीक एवं 03. सुनिल कुमार साह, उम्र-45 वर्ष, पिता स्व० चन्द्रशेखर साह, सा० बुद्धचक, थाना सहायक, जिला कटिहार को भी गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
01. सूरज कुमार उर्फ नागो उम्र 25 वर्ष पे0 स्व. रामचन्द्र रविदास सा0 मिरचाईबारी थाना सहायक जिला कटिहार।
02. शफीक उम्र-41 वर्ष पे0 स्व. अनीमुल हक सा0 शमशेरजंज थाना सहायक जिला कटिहार।
03़. सुनिल कुमार साह उम्र 45 वर्ष पे0 स्व. चन्द्रशेखर साह सा0 बुद्धचक थाना सहायक जिला कटिहार।
बरामद सामानों की सूची:-
01. काला रंग का तांबा जैसा तार-07 पीस (ंण्ब का) 09. मोटर-02 पीस
02. तांबा जैसा पाईप-07 पीस (ंण्ब का) 10. कमर्शियल गैस सिलेंडर-01 पीस
03. तांबा जैसा पतला पाईप -07 पीस (ंण्ब का) 11. गैस सिलेंडर-01 पीस
04. पितल के जैसा हल्का रंग का पाईप-12 पीस (ंण्ब का) 12. बड़ा तसला-02 पीस
05. बिजली का तार-10 फीट 13. कठरा-01 पीस
06. काला रंगा का मोटा तार-30-40 फीट 14. कढ़ाही-01 पीस
07. काला रंग का तार -01 पीस 40-50 फीट 15. छोटा तसला-02 पीस
08. नगद-97,900/-रू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!