बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज निर्माणाधीन के पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर समीक्षा करना था मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने तथा सभी आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की
उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए बेहद गंभीर है। ऐसे में अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का निर्माण कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी
मुख्य सचिव का दौरा गार्ड ऑफ ऑनर के के साथ शुरू हुआ दौरे के दौरान राहुल कुमार, प्रबंध निदेशक, बी.एस.पी.जी.सी.एल., कपिल अशोक शिरसाट, प्रबंध निदेशक, बीएसआरडीसीएल, पंकज कुमार पाल, सचिव, सड़क निर्माण विभाग, डॉ. नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी, भागलपुर, प्रमोद कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे
मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों ने पावर प्लांट परिसर में सिंदुर के पौधे का पौधारोपण भी किया

बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिला अधिकारी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!