भागलपुर नगर निगम में भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सातवें वेतनमान की मांग पर अड़े कर्मचारी
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर नगर निगम परिसर में स्थायी सफाईकर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही कर्मचारी सातवें वेतनमान का लाभ देने और पिछले दो वर्षों में कटी राशि के भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं नगर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लड्डु हरि ने बताया कि कई बार आवेदन देने के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है वहीं संघ के सचिव नागेश्वर हरि ने निगम के एक बड़े बाबू पर फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है आंदोलन के दौरान आक्रोशित सफाईकर्मियों ने कुछ समय के लिए नगर निगम के विभिन्न सेक्शन को बंद करा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा जिसके बाद हालात को नियंत्रित किया गया
इस दौरान नगर निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि कुछ कर्मचारी अपने काम में लगे रहे उधर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
भूख हड़ताल जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ती जा रही है।
