सहयोग शिविर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासवादी विरासत को यह सरकार आगे बढ़ा रही है : ओम प्रकाश।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
बिहार सरकार द्वारा हर पंचायत में “सहयोग शिविर” लगाए जाने के फैसले का बुधवार को भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने स्वागत किया। उन्होंने कहा – कार्य संस्कृति को लेकर सरकार का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। निर्धारित समय पर सीमा के भीतर लोगों को काम नहीं होने से आम जनता की परेशानियां बढ़ती है। इस दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासशील विरासत को यह सरकार आगे बढ़ा रही है। इस पहल के दूरगामी परिणाम होंगे तथा बिहार के लोगों को समय पर न्याय एवं सेवाएं मिल सकेगी।सहयोग शिविर में पहुंचे भागलपुर के जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का जदयू नेता शेखर पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, एवं सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े उल्लास से स्वागत किया।
