भागलपुर में नाला निर्माण पर बवाल, महिला ने प्रशासनिक व्यवहार पर उठाए सवाल।

भागलपुर में नाला निर्माण पर बवाल, महिला ने प्रशासनिक व्यवहार पर उठाए सवाल।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर के दुर्गाबाड़ी मसाकचक इलाके में नाला निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है स्थानीय महिला ने प्रशासनिक स्तर पर दुर्व्यवहार और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है मामले को लेकर अब स्थानीय लोग जांच की मांग कर रहे हैं।
मामला नगर निगम वार्ड संख्या 23 का है जहां नाला निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी आकांक्षा सिंह का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई और उनके घर के सामने चैंबर बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसका उन्होंने विरोध किया था।
आकांक्षा सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की थी जिसके बाद कुछ समय के लिए काम रोक दिया गया था। लेकिन बाद में निर्माण एजेंसी की ओर से दोबारा काम शुरू करने की बात कही गई।
पीड़िता का आरोप है कि मामले को लेकर उन्हें और उनके परिवार को कार्यालय बुलाया गया जहां बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी जब अपनी बात रखने पहुंचे तो उन्हें भी बाहर कर दिया गया।अब पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं इलाके में इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!