सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नाथनगर का है इसमें FIR हो चुका है,एक को जेल भी भेजा जा चुका है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नाथनगर का है
इसमें FIR हो चुका है,एक को जेल भी भेजा जा चुका है

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी, भागलपुर/ बिहार।

सोशल मीडिया के माध्यमों पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा लौटते हुए किसानों को धमकाए जाने का दावा किया गया है तथा इसे नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया ने बताया कि उक्त वायरल वीडियो का सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा वीडियो की जांच की जा रही है तथा संबंधित क्षेत्र के स्थानीय लोगों, चौकीदारों एवं अन्य स्रोतों से भी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया है, किंतु अब तक वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों अथवा घटना-स्थल की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाथनगर द्वारा बताया गया कि यह *भागलपुर पुलिस जिला अंतर्गत नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा* का वीडियो है और इसमें प्राथमिकी दर्ज की जा चुकि है और एक आदमी को जेल भी भेजा जा चुका है।

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क,
भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!