मंहगाई,बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ भागलपुर में राजद का राज्यव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन।

मंहगाई,बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा और ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ भागलपुर में राजद का राज्यव्यापी विशाल धरना प्रदर्शन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

INTRO -मंहगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा,ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल ने समाहरणालय परिसर में एक विशाल महा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। ये धरना केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ राजद प्रमुख तेजस्वी यादव के आहृवान पर राज्यव्यापी तौर पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल द्वारा भागलपुर के समाहरणालय परिसर में डीएम समक्ष धरना का आयोजन किया गया था।वहीं राजद द्वारा राज्यपाल के नाम से डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। जहां धरना में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव,राजद के पूर्व विधायक रामविलास पासवान,राजद नेता भूदेव चौधरी,डाँक्टर चक्रपाणि हिमांशु, चंदन सिन्हा, चन्द्रशेखर यादव सौरभ कुमार ,शिशुपाल भारती सहित राजद के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान राजद नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अपने वादों से मुकर गए हैं आम लोग जहां मंहगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं वहीं गिरती कानून व्यवस्था से आम लोगों पर अत्याचार हो रहा हैं, पुलिस बचने के लिए सही व्यक्ति को फंसाते है, और अपराधी को बचाया जा रहा है। मंहगाई चरम सीमा पर है इन तमाम मुद्दों को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ महा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का हरा गमछा आन बान और शान है हरा गमछा के लिए मर मिटेंगे लेकिन इसे झुकने नहीं देंगे।

बाइट – अशोक यादव,राजद महासचिव भागलपुर।
बाइट -जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!