भागलपुर अग्निशमन विभाग को मिली आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी

भागलपुर अग्निशमन विभाग को मिली आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

ऐंकर –भागलपुर में अग्निशमन विभाग की क्षमता को और मजबूत करने के लिए तिलकामांझी स्थित मुख्य अग्निशमन केंद्र के बेड़े में एक आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म फायर टेंडर गाड़ी को शामिल किया गया है यह गाड़ी ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू में भी मदद करेगी इसमें लगा हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म कई मंजिलों तक ऊपर पहुंच सकता है जिससे फायर कर्मी ऊंचाई वाले स्थानों तक आसानी से पहुंच सकेंगे
इस गाड़ी में हाई प्रेशर वाटर सिस्टम और फोम की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे आग पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा वहीं इसकी 360 डिग्री घूमने की क्षमता राहत और बचाव कार्य को और आसान बनाएगी
भागलपुर में लगातार बढ़ रही बहुमंजिला इमारतों और बड़े व्यावसायिक परिसरों को देखते हुए इस आधुनिक फायर टेंडर की जरूरत महसूस की जा रही थी इसके शामिल होने से शहर में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने में अग्निशमन विभाग को काफी मदद मिलेगी

बाइट — सरवन रविदास अनुमंडल अग्निशामंत पदाधिकारी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!