बांका में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर बांका जिले के शीतलपुर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 40 वर्षीय नरोत्तम कुमार दुबे ने जहर खाकर अपनी जान दे दी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे नरोत्तम ने अपने बेटे को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने जहर खाने की बात स्वीकार की
आनन-फानन में परिजन नरोत्तम को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई परिवार वालों का कहना है कि नरोत्तम ने किस वजह से यह कदम उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना की सूचना के बाद मायागंज अस्पताल स्थित बरारी थाना पुलिस कैंप में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है
बाइट — गुड्डू दुबे परिजन
