किशनगंज नगर परिषद में ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026’ को लेकर विशेष बैठक,

सरफराज आलम किशनगंज

किशनगंज। नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और केंद्र सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस को धरातल पर उतारने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी परवीन कुमार, वार्ड नंबर 20 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी अहमद और वार्ड नंबर 19 के प्रतिनिधि अब्दुल गफूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियमावली, 2026 की नई मार्गदर्शिका की प्रति जारी की गई और इसके प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।हर घर से 4 श्रेणियों में कचरा अलग करना हुआ अनिवार्य हैं अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में लागू किए गए SWM नियम 2026 के तहत अब प्रत्येक घर, दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटना (Source Segregation) पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है:गीला कचरा: रसोई, फल-सब्जियों और बागवानी का कचरा।सूखा कचरा: प्लास्टिक, कागज, धातु और कांच की वस्तुएं।दूषित कचरा: सैनिटरी पैड, डायपर और मास्क।खतरनाक कचरा: पुरानी बैटरियां, ई-वेस्ट, ट्यूबलाइट और पेंट के डिब्बे।कार्यपालक पदाधिकारी परवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद क्षेत्र में 100% डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाएगा और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के जरिए पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा (बायोमाइनिंग) किया जाएगा। उन्होंने पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग की महत्ता पर भी जोर दिया।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी अहमद और अब्दुल गफूर ने कहा कि सभी वार्ड प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने और खुले में कचरा फेंकने या जलाने वालों पर प्रदूषक भुगतान सिद्धांत (Polluter Pays Principle) के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में बड़ी मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों (BWGs) की पहचान कर उनका पंजीकरण भी कराया जाएगा।नगर परिषद प्रशासन ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अपने घरों में चार अलग-अलग डिब्बों का उपयोग करें और सफाई कर्मियों को अलग-अलग कचरा ही सौंपें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!