डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
घुटनों के बल बाबा धाम की कठिन यात्रा, बेटे का साथ बना श्रद्धा की मिसाल
भागलपुर सुल्तानगंज से देवघर तक के कांवड़िया पथ पर आस्था अलग -अलग के रंग हर कदम पर नजर आ रहे हैं कोई नंगे पांव, कोई दंडवत तो कोई कठिन तपस्या के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहा है इसी बीच कांवड़िया पथ पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर श्रद्धालु को भावुक कर दिया लखीसराय के रहने वाले सुबोध कुमार घुटनों के बल बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं उनकी तपस्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांच से सात दिनों में वह महज सात किलोमीटर की दूरी ही तय कर सके हैं इस रफ्तार से उन्हें देवघर पहुंचने में दो महीने से भी अधिक समय लग सकता है इस कठिन यात्रा में उनका बेटा हर कदम पर उनका सहारा बना हुआ है वह पिता के आगे-आगे फोम बिछाता चलता है ताकि घुटनों को कुछ राहत मिल सके लेकिन इसके बावजूद महज पांच किलोमीटर की यात्रा में ही सुबोध कुमार के दोनों घुटने बुरी तरह छिल चुके हैं और दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है
असहनीय पीड़ा के बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं है सुबोध कुमार का कहना है कि चाहे जितना समय लगे, चाहे कितनी भी तकलीफ सहनी पड़े, लेकिन बाबा भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचकर ही दम लेंगे कांवड़िया पथ पर उनकी यह तपस्या हर श्रद्धालु के लिए आस्था, संकल्प और अटूट विश्वास की मिसाल बन गई है भोलेनाथ के प्रति असीम सरकार रखने वाले हठी बम
बाइट — सुबोध कुमार, श्रद्धालु
