किसानों के सशक्तिकरण एवं कृषि सेवाओं को डिजिटल बनाने हेतु “बिहार कृषि” मोबाइल ऐप का शुभारंभ
किसानो को कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह पारदर्शी तरीके से पहुँचाने एवं डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग के द्वारा किसानों के लिए “बिहार कृषि” नामक वेब पोर्टल/मोबाइल एप्लीकेशन सेवा का शुभारंभ किया गया है। सभी किसान “बिहार कृषि” ऐप को गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है। “बिहार कृषि” ऐप का उपयोग कर किसान निम्नांकित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है :-
1. कृषि सम्बंधित सरकारी योजनाओं के लिए एकल विंडो इंटरफेस
2. किसान पासबुक
3. फसलों के बाजार मूल्य
4. शिकायत निवारण तंत्र
5. मौसम सम्बन्धित जानकारी
6. नवीनतम घोषनाएँ
7. कृषि सरकारी निर्देशिका
8. पौधा संरक्षण सलाह
9. मृदा स्वास्थ्य कार्ड
10. बिहार कृषि रेडियो तथा अन्य
11. AI- आधारित चैट बॉट
12. खाद की उपलब्धता
वैसे किसान जो डी०बी०टी० में पंजीकृत है वे अपने किसान पंजीकरण सं० का उपयोग कर एवं वैसे किसान जो डी०बी०टी० में पंजीकृत नहीं है वे अपने मोबाइल नं० का उपयोग कर “बिहार कृषि” ऐप में अपना पंजीकरण कर सकते है। किसानों से अनुरोध है कि अपने मोबाइल में “बिहार कृषि” ऐप को डाउनलोड कर एवं कृषि विभाग की योजनाओं तथा तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाये।
