जगदीशपुर में तीन दिवसीय गणेश पूजा शुरू, 15 फीट की प्रतिमा स्थापित

जगदीशपुर में तीन दिवसीय गणेश पूजा शुरू, 15 फीट की प्रतिमा स्थापित

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर बाजार स्थित दुर्गा स्थान में श्रीश्री 108 नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति की ओर से तीन दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ सोमवार से किया गया। पूजा को लेकर दुर्गा स्थान में भगवान गणेश की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।
वर्ष 2013 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन कर रही समिति के सदस्यों में इस वर्ष भी काफी उत्साह है। पूजा को लेकर स्थल की सजावट समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिनों तक श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक संघ के राहुल राज, शिवम कुमार, राजदीप, गोलू, हिमांशु, कुंदन समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!