डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर, नवगछिया रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
पुलिस जिला नवगछिया साईबर अपराध मामलें में 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 40,000/- रुपये बरामद
नवगछिया पुलिस जिला
दिनांक 09.09.26 को वादी कैलाश मंडल द्वारा साईबर थाना नवगछिया में आवेदन दिया गया जिसमें बताया गया कि दिनांक 07.09.26 को मकंदपुर चौक स्थित ATM से रुपया निकालने के दौरान उनका ATM कार्ड मशीन में फंस गया। ATM कक्ष में सहायता हेतु एक मोबाईल नंबर अंकित था जिसपर वादी द्वारा संपर्क किया गया, उक्त नंबर पर बात करने वाला व्यक्ति स्वंय को सहायता करने वाला बताकर बादी को विश्वास में लेकर SBI Main Branch नवगछिया बुलाया। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा ATM मशीन से ATM Card निकालकर नवगछिया जीरो माईल स्थित ATM से 40,000/- की अवैध निकासी एवं 1.59,998/ अन्य बैंक खाता में स्थानांतरण किया गया। इस संबंध में नवगछिया साईबर थाना कांड सं0-50/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया। साईबर फ्रॉड से संबंधित बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में एवं साईबर पुलिस उपाधीक्षक नवगछिया के नेतृत्व में मामले का त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी एवं साईबर थाना का संयुक्त टीम गठित की गयी। उक्त गठित टीम ने ATM काश में चिपकाये मोबाईल नंबर का तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया। अनुसंधान के क्रम में 23 IMEI प्राप्त हुए, जब 23 IMEI का CDR का अवलोकन किया गया तो 01 मोबाईल नम्बर ऑन मिला, जिसका लोकेशन शेखपुरा स्थित बड़बीघा मिला। उक्त गठित टीम द्वारा जब लोकेशन पर पहुंची तो वहां पर एक कार मिला. जो घटना के समय ATM के पास मौजूद थी. कार का सत्यापन उपरांत विधिवत् छापामारी किया गया एवं कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त 1. सोनू कुमार पे०-रामानूज सिंह सा०-बाजपुर थान-पकड़ी वर्मा जिला-नवादा एवं अप्राथमिकी अनुियक्त 2 विपुल कुमार पे० रामश्रय सिंह सा० मोहब्बतपुर थाना-शेखोपुर सराय जिला शेखपुरा को गिरफ्तार किया गया है। पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्त सोनू कुमार ने बताया कि ये फ्रॉड से संबंधित रुपया ATM से निकालने का काम करते हैं एवं अभियुक्त विपुल कुमार फर्जी Sim Card, Bank Acount, ATM Card उड़ीसा से मंगाकर अपने सहयोगी मोनू कुमार एवं दिलखुश कुमार को देते हैं। मोनू कुमार एवं दिलखुश रुपया फ्रॉड कर Bank Acount में जमा करता है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारीः- 1. सोनू कुमार पे०-रामानूज सिंह सा०-बाजपुर थाना-पकरी वर्मा जिला-नवादा 2. विपुल कुमार पे०-रामश्रय सिंह सा०-मोहब्बतपुर थाना-शेखोपुर सराय जिला-शेखपुरा विपुल कुमार का आपराधिक इतिहास 1. कमला मार्केट (दिल्ली) थाना कांड सं० 63/21 दिनांक-30-01-21 धारा-419 /420/174(ए)/120बी भा०द०वि० 2. शेखपुरा थाना कांड सं0-578/22 दि०-23-09-22 धारा-467/468/471/419/ 420/406 भा०द०वि० सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास 1. पकरीबरावां (नवादा) थाना कांड सं0-182/24 दि०-20.04.24 धारा-302/201/34 भा०द०वि० बरामदगीः- 1. रुपये कुल-40.000/- 2. सिम कार्ड 32 3. पैन कार्ड-06 4. एटीएम कार्ड-11 5. आधार कार्ड-09 6. पासबुक-07 7. मोबाइल फोन-06 8. चार पहिया वाहन-01 9. ड्राईविंग लाईसेंस-01 10. चेक बुक-02 11. सोना एवं चांदी का आभूषण
