डेस्क//बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
SSP द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर रात्रि दौरा – सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दुर्गा पूजा पर्व को लेकर भागलपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में *वरिय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव * स्वयं अपने पुलिस व कमांडो टीम के साथ देर रात शहर के मुख्य बाजार,स्टेशन चौक एवं अन्य चौक चौराहे के पूजा पंडालों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खुद से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रात्रि दौरे के दौरान वरिय पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों और आम लोगों से बात की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। पुलिस वाहन लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आए।
अधिकारियों का कहना है कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कमांडो टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
—
