त्योहारों को लेकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की समीक्षा

त्योहारों को लेकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की समीक्षा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर। आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
इस दौरान यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सोशल मीडिया की निगरानी समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा गया।
अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!