जगदीशपुर बाजार के बजरंग बली मंदिर में भंडारा आयोजित
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर। जगदीशपुर बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर में मंगलवार को कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, चोखा और पापड़ का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, सदस्य संजीव कुमार शर्मा, जितेन्द्र साह, शंकर झा, डिंपल, अनिल शर्मा, बिट्टू सिंह, छोटू साह, रोहित कुमार, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
