बिहार दिनांक 7अक्टूबर 2026
संजीव कुमार शर्मा भागलपुर
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर, जगदीशपुर और सबौर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का आयोजन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर किया गया।
इस दौरान राजद नेता एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने कहा कि इंडिया गठबंधन की मांग है कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया तथा बिहार और बंगाल में हुए चुनावों को रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग की।
जेड हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव आयोग को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मजबूती से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, राकेश, सीपीएम नेता गोपाल राय, मनोहर कुमार मंडल, अरुण कुमार मंडल, राजद नेता अरविंद यादव, मोहम्मद उस्मान, इरशाद फतेहपुरी, कन्हाई यादव, अभय मंडल, उत्कर्ष यादव, साजन यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मो. शहाबुद्दीन, विश्वजीत कुशवाहा, पिंटू यादव, अमित आर्यन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
वहीं नाथनगर और सबौर के कार्यक्रम में राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मो. कौशर, महिला आयोग की पूर्व सदस्य राबिया खातून, निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, असजद अली सिद्दीकी, अफजल, कांग्रेस नेता प्रियशंकर पांडेय, मो. रेहान अंसारी, मो. जावेद अख्तर, पप्पू यादव, जितेंद्र यादव, तपेश पंजीयरा, मो. शहादत हुसैन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सबौर में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव, राजद नेता सौरभ यादव, कांग्रेस नेता सुजीत झा, राकेश दास सहित महागठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
