छात्र जदयू के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष गोलू मंडल एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा डेविड का अंगवस्त्र भेंट कर किया गया स्वागत एवं सम्मान

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

छात्र जदयू के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष गोलू मंडल एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा डेविड का अंगवस्त्र भेंट कर किया गया स्वागत एवं सम्मान

भागलपुर। आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जदयू के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में छात्र जदयू के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष गोलू मंडल एवं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा डेविड का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि छात्र संगठन की मजबूती से पार्टी का भविष्य मजबूत होता है।

पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि इससे पार्टी के प्रति युवाओं का जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा

वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार आलोक जी ने कहा कि दोनों पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करेंगे, ऐसी उम्मीद है।
जदयू नेता शेखर पांडे ने कहा कि दोनों पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नीतीश कुमार की विचारधारा को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएंगे।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी जी ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. फैसल ने कहा कि दोनों शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जिला सचिव मधुसूदन यादव, बिट्टू यादव , पार्थ कृष्ण इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!