महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने प्रभारी मंत्री श्री नीतिश मिश्रा से की शिष्टाचार भेंट; बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा व नगर विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने प्रभारी मंत्री श्री नीतिश मिश्रा से की शिष्टाचार भेंट; बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा व नगर विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग।

*बाढ़ प्रभावित वार्डों के नागरिकों को त्वरित क्षतिपूर्ति एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने का उठाया मुद्दा*

*भागलपुर के सर्वांगीण विकास हेतु ‘Comprehensive Road Network DPR’ और विशेष पैकेज आवंटन के लिए सौंपा मांग पत्र*

आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को जिला अतिथि गृह, भागलपुर में भागलपुर नगर निगम की माननीय महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के माननीय मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री नीतिश मिश्रा जी से औपचारिक भेंट की। इस दौरान महापौर महोदया ने शहर की वर्तमान स्थिति, बाढ़ जनित समस्याओं और नगर के चहुंमुखी विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिपूर्ति व राहत की मांग: मुलाकात के दौरान माननीय महापौर ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड वर्तमान में बाढ़ की विभीषिका से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। उन्होंने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि जलजमाव व कटाव से प्रभावित लोगों के नुकसान का अविलंब प्रशासनिक सर्वेक्षण कराकर उन्हें उचित आर्थिक क्षतिपूर्ति, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।*

*’Comprehensive Road Network’ और विशेष पैकेज हेतु ज्ञापन:बाढ़ की समस्या के साथ-साथ महापौर ने भागलपुर शहर के दीर्घकालिक व समग्र विकास के लिए पत्र (पत्रांक: M-533) सौंपते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:
वैज्ञानिक सर्वेक्षण एवं आकलन: स्मार्ट सिटी दायरे से बाहर के तथा विस्तारित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने के लिए पूरे निगम क्षेत्र का व्यापक वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाए, जिससे वर्तमान सड़क नेटवर्क का मूल्यांकन और कनेक्टिविटी गैप की पहचान हो सके।

*Comprehensive Road Network DPR का निर्माण: जिस प्रकार स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज हेतु डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया जारी है, उसी तर्ज पर सड़कों के समग्र विकास हेतु एक विस्तृत DPR तैयार हो। इसमें सड़कों की चौड़ाई, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और यूटिलिटी कॉरिडोर का स्पष्ट प्रावधान शामिल हो। *
*विशेष पैकेज का आवंटन: इस वृहद कार्य एवं चरणबद्ध निर्माण के लिए राज्य सरकार के स्तर से भागलपुर नगर निगम को एक विशेष वित्तीय पैकेज स्वीकृत व आवंटित किया जाए।*

* मंत्री महोदय का सकारात्मक आश्वासन:माननीय मंत्री ने महापौर द्वारा उठाए गए दोनों जनहितकारी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता व क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा नगर निगम क्षेत्र के ढांचागत विकास व रोड नेटवर्क हेतु सौंपे गए प्रस्ताव पर विभाग द्वारा त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!