डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944940
भागलपुर में 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार।
भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि बाबूपुर स्थित डीपीएस स्कूल के समीप मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर बाबूपुर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी
बाइट — नवनीत कुमार विधि-व्यवस्था डीएसपी
