डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
नीतीश संवाद सुशासन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी प्रहलाद सरकार का भागलपुर आगमन, तैयारियों की हुई समीक्षा।
भागलपुर जिला अतिथि गृह में बिहार राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं “सुशासन दिवस : नीतीश संवाद” कार्यक्रम के प्रभारी प्रहलाद सरकार का आगमन होने पर जनता दल (यूनाइटेड), भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान आगामी 24 नवंबर 2026 को टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित होने वाले “सुशासन दिवस : नीतीश संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रहलाद सरकार ने कहा कि सुशासन दिवस : नीतीश संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।
विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि भागलपुर में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है।
महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने कहा कि पंचायत एवं वार्ड स्तर पर आयोजित सुशासन नीतीश परिचर्चा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने कहा कि 24 नवंबर का कार्यक्रम भागलपुर में संगठनात्मक एकजुटता और जनभागीदारी का प्रभावशाली उदाहरण बनेगा।
प्रदेश सचिव शबाना दाऊद जी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है।
वरीय उपाध्यक्ष हीरा पांडे ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर संगठनात्मक एवं व्यवस्थागत तैयारियां लगातार की जा रही हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन शाह ,शेखर पांडे, शैलेन्द्र तोमर, शाबान खान, प्रिंस कुशवाहा,उमा मोदी , पंकज निराला,रोजी रानी, यास्मीन अंसारी,अरुण मंडल,ललन कुशवाहा ,गुरुदेव मंडल , शिवशंकर शर्मा,विकास कुमार, दुर्गेश शाह, शमशेर खान ,अमित कुमार के साथ साथ काफी तादाद में कार्यकर्ता थे।
