बैजानी में निःशुल्क मधुमेह जाँच और नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन

डेस्क बिहार भागलपुर
21-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

बैजानी में निःशुल्क मधुमेह जाँच और नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन

भागलपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 नवंबर 2026, शनिवार को ग्राम बैजानी के पाण्डेय टोला स्थित पुस्तकालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के द्वारा किया गया शिविर का उद्घाटन भागलपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोहित पाण्डेय जी के कर-कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया । क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन ई. रंजीत कुमार सिंह, सेवा केन्द्र चेयरमैन लायन मनीष कुमार बुचासिया एवं पूर्व अध्यक्षों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया। गणमान्य को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया शिविर में सुशीला पैथोलॉजी, भागलपुर की टीम के द्वारा रक्तचाप एवं मधुमेह की निःशुल्क जाँच की गई तथा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आँखों से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं की निःशुल्क जाँच की गई। रोगियों को नेत्र सुरक्षा एवं मधुमेह से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई शिविर में 60 रोगियों की जाँच की गई।शिविर में जाँच के दौरान जिन . मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया और जिन्हें ऑपरेशन की आवश्यकता है, उनका ऑपरेशन लायन्स सेवा केन्द्र, हड़ियापट्टी, भागलपुर में 22 नवंबर, रविवार को प्रख्यात नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. धर्मवीर भारती जी एवं उनकी टीम के द्वारा निःशुल्क किया जाएगा शिविर के संयोजक लायन विरेन्द्र कुमार मिश्र रहे और मंच का संचालन लायन डॉ. पंकज टण्डन ने किया अपने वक्तव्य में विधायक माननीय श्री रोहित पाण्डेय जी ने कहा कि सेवा ही मेरी सबसे बड़ी राजनीति है लायन्स क्लब ने गाँव-गाँव तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाकर जो पुण्य का कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। मैं इस सेवा कार्य में हमेशा क्लब के साथ खड़ा रहूँगा इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन मनोज कुमार शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन मनीष बुचासिया, डिस्ट्रिक्ट लायन्स क्वेस्ट एंबेसडर लायन डॉ. पंकज टण्डन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन ब्रह्मदेव प्रसाद साह, लायन सीए पुनीत चौधरी, लायन प्रदीप जालान, लायन पुरूषोत्तम गुप्ता ,लायन सागर सुमन के साथ-साथ बैजानी के सम्मानित समाजसेवी डाॅ.मनोज मीता जी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जी, अमर पाण्डेय जी, अमृत्य बंधुल जी , श्यामल जी,अंशु पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, अतिश, शिवम ने सेवा शिविर में अपनी सेवा प्रदान की लायन्स सेवा केन्द्र चेयरमैन लायन मनीष बुचासिया ने बताया कि लायन्स सेवा केन्द्र में सोमवार को छोड़कर सभी दिन आँखों की जाँच होती है और प्रत्येक रविवार को मोतियाबिन्द का ऑपरेशन होता है। फेंको विधि से भी मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया जाता है संयोजक लायन विरेन्द्र कुमार मिश्रा जी ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि लायन्स क्लब भागलपुर 13 दिसंबर को मेगा रक्तदान शिविर लगा रहा है और जल्द ही दिव्यांग शिविर* भी लगाया जाएगा नेत्र जाँच शिविर के पश्चात पौधारोपण का कार्य क्लब माननीय विधायक श्री रोहित पाण्डेय जी के साथ क्लब के सदस्यों ने किया । महोगनी,अमरूद, जामुन के लगभग 30 पौधे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!