ठाकुरगंज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस्लाम धर्म का मुबारक व पवित्र महीना रमजान महीने की अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी। वहीं शुक्रवार को ठाकुरगंज शहर के सुन्नी मरकजी जामा मस्जिद में माह-ए-रमजान के अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
जुमा की नमाज़ खतीब वो इमाम मौलाना ज़ुहुरुल इस्लाम ने पढ़ाई।मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने खुदा की बारगाह में एक साथ सिर झुकाकर सजदा किया। अलविदा जुमा की नमाज़ से पूर्व खतीब वो इमाम मौलाना ज़ुहुरुल इस्लाम ने मौजूद नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि माहे रमजान मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना होता है।इमाम मौलाना ज़ुहुरुल इस्लाम ने सामूहिक रूप से मुल्क की सलामती, खुशहाली, अमन चैन बरकरार रखने को लेकर दुआएं की। रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात की गई थी। दूसरी तरफ मस्जिद में अकीदतमंदों की नमाज़ पढ़ने को लेकर इंतजाम करने में मस्जिद कमिटी सदस्यों का भूमिका रही।वहीं एसडीपीओ २ मंगलेश कुमार मो० मकसूद आलम अशरफी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ठाकुरगंज मौके पर मस्जिद कमिटी सदस्यों के साथ साथ राजद नेता मुश्ताक आलम नगर अध्यक्ष सिकंदर पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, कौशल यादव, निज़ामुद्दीन ,किशन बाबू पासवान के इलावे दर्जनों गणमान्य लोगों ने नमाजियों के लिए व्यवस्था का लिया जायजा।