मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी भोलाराम साहू को, सर्वसम्मति से बनाए गए ब्लॉक समन्वयक

ब्यूरो महेंद्र सिंह राय

मस्तुरी (बिलासपुर): प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आज सहारा परिसर मस्तुरी में आयोजित हुई। यह बैठक कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और ब्लॉक प्रभारी आत्मजीत सिंह मक्कड़ की मौजूदगी रही।

बैठक में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से भोलाराम साहू को नया मस्तुरी ब्लॉक समन्वयक मनोनीत किया गया।

साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर मंडल अध्यक्ष, जोन प्रभारी एवं बूथ इकाई अध्यक्षों की नियुक्ति का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक प्रभारी आत्मजीत मक्कड़, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, श्रीमति सतकली बावरे, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, राकेश शर्मा, राजू पंडित, कार्तिक पटेल, शंकर यादव, राजकुमार अंचल, अजय शर्मा, अनिल केवट, अमित पांडेय, अखिलेश दुबे, राहुल राय, उदय भार्गव, राजू तिवारी, मनोहर कुर्रे, पुत्तन दुबे, साहिल मधुकर, शशि पाटले, मुकेश बंजारे, ब्रह्मदेव सिंह, बिंदु जायसी, लखन टंडन, नेत्र टंडन, पिंटू जांगड़े, गोविंद टंडन, राहुल यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *