ठाकुरगंज में तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारी जोरों पर

ताज़ा पत्रिका,ठाकुरगंज। नगर पंचायत डीडीसी मार्केट प्रांगण में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वर्ष 2013 से स्टूडेंट यूथ क्लब ठाकुरगंज द्वारा शुरू किया गया यह आयोजन अब नगर की पहचान बन चुका है। इस वर्ष भी आयोजन समिति धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटी हुई है।

प्रतिमा निर्माण का जिम्मा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बताशी के प्रसिद्ध कलाकार तन्मय दा को सौंपा गया है। तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत प्रथम दिवस कलश स्थापना एवं प्रतिमा दर्शन से होगी। दूसरे दिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ सिलीगुड़ी के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन पश्चिम बंगाल कानकी धाम के सुप्रसिद्ध गायक सुधीर सिंह एंड टीम संध्या में भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। तीसरे एवं अंतिम दिन हवन, महाप्रसाद (खिचड़ी वितरण), शोभायात्रा, प्रतिमा दर्शन और विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न होगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 11वें गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान बिहार के सुप्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी एवं उनकी टीम ने गांधी मैदान में भक्ति रस से सरोबार एक अविस्मरणीय माहौल तैयार किया था। लाखों की भीड़ ने उनके गीतों पर भक्ति में डूबकर महोत्सव को यादगार बना दिया था।

इस बार भी आयोजन समिति महोत्सव को भव्य बनाने में जुटी है। इसमें मुख्य रूप से बिजली प्रसाद सिंह, देवकी अग्रवाल, कौशल किशोर यादव, श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, कन्हैया लाल महतो, अशोक भारती, सुमित राज यादव, अतुल सिंह, प्रशांत पटेल, अनिल महराज, रमेश महतो, रमन चौधरी, रोहित सहनी, अभिषेक पोद्दार, प्रह्लाद झा, विजय कुमार मिश्रा, घनश्याम कुमार, आलोक उर्फ गोलू यादव, राजेश गणेश, सोनू कुमार गुप्ता सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!