ठाकुरगंज में पत्रकारों पर हमले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने SP को सौंपा आवेदन

बिहार ब्यूरो नजमुल हसनैन उर्फ ज़की

ठाकुरगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत बुटीझारी में बीते दिनों Main Media/मैं मीडिया के पत्रकारों पर हुए हमले और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा।

आवेदन देने वालों में जिला औकाफ चेयरमैन आमिर मिन्हाज, दिघलबैंक मुखिया संघ अध्यक्ष जैद अजीज, कमलपुर मुखिया अबु सलमान, NUSI प्रदेश उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता मो. बाबर आलम सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

इन सभी ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

पीड़ित पत्रकारों ने भी निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!