कनकपुर में महिलाओं को समझाई गई तेजस्वी यादव की “माई-बहिन मान योजना”, राजद नेता ने किया समर्थन का आह्वान

 

ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत में सोमवार को राजद के वरिष्ठ नेता मुस्ताक आलम ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की “माई-बहिन मान योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान तेजस्वी यादव द्वारा भेजी गई टीम भी मौजूद रही।

मुस्ताक आलम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि 2025 में राजद की सरकार बनती है तो महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने वाली कई योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी, विधवा पेंशन की सुविधा, तथा बिजली यूनिट से जुड़ी राहत जैसी घोषणाएं शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार गरीब, मजदूर और किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण योजनाएं लाएगी। इस मौके पर कनकपुर पंचायत के तीन से चार वार्डों की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

राजद नेता ने महिलाओं से अपील की कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को समर्थन दें, ताकि इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!