आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर में भागलपुर के नवनिर्वाचित विधायक रोहित पांडेय का आगमन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिला निरीक्षक श्रीमान सतीश कुमार सिंह, आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार, रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के प्रधानाचार्य श्रीमान आकाश कुमार जी ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया। उक्त अवसर पर विधायक रोहित पांडेय जी ने कहा कि मैं आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर के प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों को बधाई देता हूं कि उन्होंने विद्यालय को एक आदर्श संस्थान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, और यह विद्यालय इन सभी मामलों में उत्कृष्ट है। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय के विकास और प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और विद्यालय को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!