भागलपुर के नूरपुर नाथनगर से जदयू सदस्यता अभियान 2025–28 का औपचारिक शुभारंभ

संवाददाता: शुभम कुमार, भागलपुर

भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड के सदस्यता अभियान 2025–28 का औपचारिक शुभारंभ भागलपुर जिले के नूरपुर, नाथनगर स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (अति पिछड़ा) सुमन कुमार सुधांशु उर्फ पप्पू मंडल के आवास से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रहलाद सरकार, माननीय अध्यक्ष, बिहार राज्य खाद्य आयोग सह संगठन प्रभारी ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पप्पू मंडल ने अतिथियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र एवं मधुबनी पेंटिंग भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रहलाद सरकार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड सामाजिक न्याय, विकास और सुशासन की राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़कर एक मजबूत और सशक्त संगठन खड़ा किया जाएगा।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए।

वहीं महानगर जिला अध्यक्ष संजय शाह ने कहा कि सदस्यता अभियान 2025–28 के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, प्रखंड मीडिया सेल अध्यक्ष मोहसिन बबलू पंडित, वेदानंद मंडल, अरविंद मंडल, इंद्रप्रकाश, ऋषि गंगोत्री, शशि कुमार, जितेंद्र कुमार, लकी राज, देवराज, आयुष राज सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!