भागलपुर टाउन हॉल में गरजा सत्ता का संदेश, भूमि सुधार जन संवाद में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सख़्त ऐलान

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर

भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम उस वक्त खास बन गया जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंच से अधिकारियों और भू-माफियाओं दोनों को सीधा संदेश दे दिया। जनसंवाद के दौरान जैसे ही आम लोगों की शिकायतें सामने आईं उपमुख्यमंत्री का रुख पूरी तरह सख़्त नज़र आया।कार्यक्रम में भूमि एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सी. के. अनिल मौजूद रहे जबकि संवाद का संचालन विभाग के सचिव गोपाल मीणा ने किया। शिकायतों की फाइलें खुलते ही कई अंचल अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे और उपमुख्यमंत्री ने बिना लाग-लपेट के फटकार लगाई सबसे तीखी टिप्पणी शाहकुंड अंचलाधिकारी को लेकर सामने आई उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दो टूक कहा नीयत ठीक रहेगी तो नीति भी ठीक रहेगी। सभी काम पारदर्शी तरीके से करें, वरना कार्रवाई तय है।
उनके इस बयान के बाद सभागार में सन्नाटा छा गया।इसी दौरान उपमुख्यमंत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बिहार में भूमि माफिया की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह काम सरकार द्वारा गोपनीय तरीके से किया जाएगा और समय आने पर संबंधित लोगों पर कड़ा एक्शन भी लिया जाएगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ज़मीन से जुड़े मामलों में आम जनता को समय पर न्याय मिले और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता कायम हो। यह जनसंवाद न सिर्फ़ शिकायतों का मंच बना बल्कि यह संकेत भी दे गया कि अब बिहार में भूमि गड़बड़ियों पर सख़्ती तय है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!