प्रखंड कार्यालय गोराडीह के नया सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति गोराडीह की सामान्य बैठक का विधिवत आयोजन किया गया।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर

प्रखंड कार्यालय गोराडीह के नया सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति गोराडीह की सामान्य बैठक का विधिवत आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करना, जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

बैठक में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं सामाजिक कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। विभिन्न पंचायतों से प्राप्त समस्याओं और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में माननीय विधायक, कहलगांव विधानसभा क्षेत्र — ई. शुभानंद मुकेश, पंचायत समिति गोराडीह

श्रीमती कुमारी संगम, प्रखंड प्रमुख, गोराडीह मौजूद रहें। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में प्रखंड प्रमुख ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की कार्यवाही को जनहित में प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!