जिला जनता दल (यूनाइटेड) भागलपुर के विवेकानंद गुप्ता जनता दल यूनाइटेड, भागलपुर के जिलाध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य *सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया ।
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिला जनता दल यूनाइटेड के पूर्व में रहे पांच बार पीरपैंती प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं भागलपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता को भागलपुर जनता दल यूनाइटेड का जिला अध्यक्ष बनाया गया।इस मौके पर जदयू कार्यालय में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह मनाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता को पूर्व जिला अध्यक्ष विभूति गोस्वामी ने माला पहना कर सम्मान किया वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि सर्व प्रथम जनता दल यूनाइटेड बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आभार प्रगट करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जिला अध्यक्ष का कार्य मुझे सौंपा है साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, अभिवावक तुल्य एम एल सी ललन सर्राफ,विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह , भागलपुर सांसद अजय मंडल, स्थानीय विधायक शोभानंद मुकेश , ललित मंडल एवं तमाम पूर्व जिला के अध्यक्ष अभिवावक विभूति गोस्वामी , लक्ष्मीकांत मंडल , अर्जुन साह, हमारे अनुज जो पार्टी के स्तंभ सुडडू साईं मैं सबों का दिल की गहराईसे हार्दिक अभिनंदन करता हूं एवं स्वागत करता हूं आभार प्रकट करता हूं साथ ही मेरे मित्र संजय , दिवाकर,शेखर पांडे,बड़े भाई गोपाल, प्रखंड अध्यक्ष पंचू सभी तमाम भागलपुर जिले के सभी सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष एवं भागलपुर जिले के सभी सम्मानित नेतागण,सभी सम्मानित कार्यकर्ता सबों को नमन करता हूं प्रणाम करता हूं जो मेरे जैसे कार्यकर्ताओं को जिला का दायित्व दिया गया है मैं सबों का आभार प्रकट करता हूं प्रणाम करता हूं वहीं मुख्यमंत्री बनने की सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि ये तो मेरे पार्टी के शीर्ष आलाकमान नेता हैं वो निर्णय लेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होंगे? लेकिन पार्टी की मांग है कि युवा नेता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए।विधानसभा के सातों के सातों सीट NDA जीते हैं हमारे संगठन मजबूत हैं , मैं अभी सभी साथियों को लेकर के पार्टी को और मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए अभिभावक तुल्य पार्टी के सभी नेताओं के निर्णय एवं सभी कार्यकर्ता संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
