ठाकुरगंज में गैस की कोई कमी नहीं, सॉफ्टवेयर समस्या से होती है देरी: सरिता गैस एजेंसी

ठाकुरगंज प्रखंड में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सरिता गैस एजेंसी के मालिक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि इलाके में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

एजेंसी के मालिक ने बताया कि एजेंसी की ओर से पर्याप्त मात्रा में गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इतना गैस उपलब्ध है कि कई बार गोदाम में रखने की भी जगह नहीं बचती। इसके बावजूद कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि गैस खत्म हो गया है, जो पूरी तरह गलत है।

उन्होंने आगे बताया कि कई बार गैस वितरण में समस्या सॉफ्टवेयर की वजह से होती है। सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण ग्राहकों को ओटीपी मिलने में देरी हो जाती है। इसी कारण गैस की डिलीवरी में थोड़ी देर हो जाती है और लोगों को लगता है कि गैस उपलब्ध नहीं है।

एजेंसी संचालक ने कहा कि तकनीकी समस्या होने पर ओटीपी देर से आता है, लेकिन जैसे ही सॉफ्टवेयर ठीक होता है, गैस की डिलीवरी सामान्य रूप से शुरू हो जाती है।

अंत में उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए सीधे गैस एजेंसी से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!