सबौर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर।आज दिनांक 17 मार्च 2026 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री एवं अन्य मंत्री के भागलपुर समृद्धि यात्रा के दौरान लोदीपुर पंचायत के लालूचक अंगारी में बौसी पुल के पास निर्माण हो रहे रेलवे ब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सबौर प्रखंड के पूर्व प्रमुख,लोदीपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह श्री श्री 108 विश् हरि महारानी केंद्रीय पूजा समिति भागलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से गोराडीह रोड स्थित सबौर आंचल अंतर्गत थाना नंबर 125 के खाता नंबर 121 खसरा 141,142 एवं 143 मैं सार्वजनिक गंगटा पोखर के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण हेतु ज्ञापन दिया गया उक्त पोखर में शहर के दक्षिणी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के मां सरस्वती, मां विषहरी, मां दुर्गा, मां काली, के प्रतिमा का विसर्जन प्रतिवर्ष होती है एवं छठ पूजा भी होता है उक्त गैर मजेरवा बिहार सरकार के जमीन को कुछ लोगों ने अपने नाम से दाखिल खारिज कर लिया है जो की अवैध है उनके बगल में बसंतपुर में शिव पार्वती मंदिर है जिनके संरक्षण में यह पोखर है धार्मिक आयोजन को देखते हुए जल जीवन हरियाली के तहत उक्त पोखर का जीर्णोद्धार की मांग रखी गई , इसके अलावे स्थानीय समस्याओं में जीरो माइल बायपास एनएच 80 से बंशीतिकर , बिशनपुर जिछो, लोदीपुर कला क्षेत्र होकर जो बाईपास गुजरी है आए दिन बंसी टिकर मोड जीछो दुर्गा मंदिर चौक एवं गोराडीह पथ चौक पर दुर्घटनाएं घटित हो रही है जल निकासी की भी सुविधा नहीं है बंसी टिकर जिछो के पास अंडरग्राउंड पास सड़क का निर्माण करने की मांग रखी गई, नगर निगम क्षेत्र का गंदा पानी वार्ड नंबर 33 बारहपुरा रेल पुल होते हुए कल बलिया नदी से शहर का गंदा पानी जगतपुर तहबलपुर, लोदीपुर खुर्द,लोदीपुर कला बसंतपुर होकर गोराडीह सड़क के आगे सुरा बांध में मिलती है जिसके दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है जिसमें अंचल एवं कुछ भूमाफिया के मिली भगत से हुई है नाले के चौड़ाई काफी कम है इसीलिए इसकी नापीकराकर नदी के दोनों तरफ अतिक्रमण मुक्त करते हुए चेक ड्रमप एवं नाला का निर्माण की मांग रखी गई, लोदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में जो ग्राम तहबलपुर में पड़ता है लगभग 600 घरों को हर घर नल का जल का लाभ नहीं मिल रहा है इस वार्ड का जल मीनार दो किलोमीटर दूर बनाई गई जिसका उपयोग वार्ड में नहीं हो रहा है वार्ड 13 में भी टंकी पाइप नहीं बिछाई गई वार्ड 10 एवं 11 में भी पानी की किल्लत है शीघ्र जल मीनार बनाने एवं गर्मी को देखते हुए जल व्यवस्था की मांग की है, लोदीपुर पंचायत के मध्य में कोऑपरेटिव भवन कई वर्षों से जर्जर है लगातार पत्राचार के बाद भी आज तक पैक्स भवन का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है शीघ्र पहल कर जिन्नौद्धार की मांग की है भट्ठा से भट्ठी सड़क जो की गुमटी नंबर 12 से लोदीपुर होते हुए तहबलपुर चौक से बाईपास को भी जोड़ती है गुमटी नंबर 12 से लेकर लोदीपुर खुर्द तक काफी अतिक्रमित है एवं तहबलपुर चौक से बरहपुरआ रेलपुल तक दोनों तरफ अतिक्रमण है कई बार अतिक्रमण मुक्त हेतु गुहार लगाई गई आज तक अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया जिसे शीघ्र करने की मांग की है भट्ठा में जल जमाव की समस्या से निजात की भी मांग रखी गई साथ ही साथ लोदीपुर पंचायत में सरकारी भवन चिन्हित कर पंचायत सरकार भवन एवं विवाह मंडप का निर्माण करने की भी मांग रखी, इसके साथ-साथ सात निश्चय के तहत टाइट एवं अन टाइट फंड के निर्माण में पंचायत में अनियमितता की भी शिकायत हुई है मनरेगा द्वारा कल बलिया नदी की सफाई के जांच के भी मांग की गई है।
