डीएसपी खुद उतरे सड़क पर, वाहन चोरी और शराब तस्करी के खिलाफ सख्त चेकिंग।

डीएसपी खुद उतरे सड़क पर, वाहन चोरी और शराब तस्करी के खिलाफ सख्त चेकिंग।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर शहर में बढ़ती वाहन चोरी और शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है इसी कड़ी में सिटी डीएसपी अजय चौधरी खुद सड़क पर उतरे और मारवाड़ी पाठशाला के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। बाइक और चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों की तलाशी ली गई ताकि अवैध शराब की तस्करी और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें

बाइट — अजय चौधरी सीटी डीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!