पीरपैंती थाना अंतर्गत व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती का लोकेशन देकर अवैध खनन लदे वाहनों की पासिंग करवाने वाले 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पीरपैंती थाना अंतर्गत व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती का लोकेशन देकर अवैध खनन लदे वाहनों की पासिंग करवाने वाले 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

– वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक-03.04.2026 को पीरपैंती थाना के रात्रि गश्ती दल को संदेह हुआ कि कुछ अज्ञात चार पहिया वाहन गश्ती दल का पिछा कर रही है।

संदेह के आधार पर उक्त वाहन को गश्ती दल के द्वारा रोकने का प्रयास किया तो उक्त वाहन भागने लगे। जिनका पिछा कर गश्ती दल के द्वारा साधु मड़िया फोरलेन रोड हिरानंद मोड़ के पास पकड़ लिया गया।

– भागने के संबंध में वाहन के चालक एवं उसमें सवार अज्ञात लोगो से कड़ाई से पूछ-ताछ किया तो उनके बताया गया की हमलोग अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती दल के लोकेशन देकर पासिंग का काम कराते है।

उक्त सभी चार लोगो को हिरासत में लेते हुए गहरी पूछ-ताछ के बाद उक्त सभी अपराधकर्मियों के द्वारा बताया गया एक और वाहन जो मिर्जाचौकी सीमा क्षेत्र के पास खड़ी है। जो इस काम में संलिप्त है।

उक्त अपराधकर्मियों के निशानदेही पर एक अन्य वाहन को मिर्जाचौकी सीमा क्षेत्र के पास से बरामद करते हुए उसमें सवार कुल तीन अपराधकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया तो इनके द्वारा भी इस घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार किया गया है।

इस घटना में 02 चार पहिया वाहन बरामद करते हुए इसमें संलिप्त कुल-07 अपराधकर्मियों को विधिवत् गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
> बरामदगीः-

01. 1. नगदः- 1,30,500/- (एक लाख तीस हजार पाँच सौ रूपया)

02. कार:-01

03. स्कार्पियों:-01

04. मोबाइल :-07

> गिरफ्तारी :-

01. शुभम कुमार पिता विश्वकर्मा सिंह सा०-निमगाछी।

02. बजरंगी भगत पित्ता स्व० राजेन्द्र भगत सा० गाँधी नगर दोनों थाना

मिरजाचौकी जिला साहेबगंज (झारखंड)।

03. नीतीश कुमार पिता नकुलदेव चौधरी सा०+थाना मरैया जिला

खगडिया।

04. धर्मदेव पंडित पिता शिवजी पंडित सा० फौजदारी।

05. अभिषेक कुमार उर्फ चन्दन कुमार यादव पिता बासकी यादव सा० लकड़ाकोल

06. नंदजी यादव पिता विश्वनाथ यादव सा० लकड़ाकोल 07. मो० अहमद रजा पिता मो० सबदर उर्फ डुगवा सा० राजगंज सभी थाना पीरपैंती जिला भागलपुर।

01. पीरपैंती थाना कांड सं0:-76/20 दिनांक 21.04.2020 ।

– अभिषेक कुमार उर्फ चन्दन कुमार यादव का अपराधिक इतिहासः-

02. पीरपैंती थाना कांड सं0-336/25 दिनांक 26.07.2025 ।

03. शिवनारायणपुर थाना कांड सं0-101/25 दिनांक 12.07.2025 – गश्ती दल की विवरणी :-

01. पु०नि० पंकज कुमार राउत सह-थानाध्यक्ष, पीरपैंती थाना भागलपुर।

03. खनन पदाधिकारी भागलपुर।

02. पु०अ०नि० अमोद कुमार ठाकुर पीरपैंती थाना भागलपुर।

04. सशस्त्र बल पीरपैंती थाना भागलपुर।

भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!