टी एन बी महाविद्यालय में छात्र राजद के अध्यक्ष ने पूर्व में ही दाखिला शुल्क को लेकर दिया था आवेदन।

टी एन बी महाविद्यालय में छात्र राजद के अध्यक्ष ने पूर्व में ही दाखिला शुल्क को लेकर दिया था आवेदन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

छात्र राष्ट्रीय जनता दल यह स्पष्ट करना चाहता है कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा TNB कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज को कॉल कर अपने आवास पर नामांकन शुल्क को लेकर वार्ता हेतु बुलाया गया था।
इस बैठक में अन्य छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान प्राचार्य महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया गया था कि सभी SC/ST छात्र एवं सभी वर्ग की छात्राओं से नामांकन शुल्क शून्य (₹0) लिया जाएगा। इस आश्वासन के आधार पर छात्र राजद के प्रतिनिधि मंडल—जिसमें छात्र नेता आनंद राज, मृत्युंजय एवं ऋषभ शामिल थे—ने चल रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया।
यह भी स्पष्ट करना आवश्यक है कि महाविद्यालय दिनांक 03 अप्रैल को बंद था, जिस कारण उसी दिन आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हो सका। प्रशासन द्वारा पहले ही यह जानकारी दे दी गई थी कि नोटिस अगले दिन 4 April को जारी किया जाएगा, और आज नोटिस जारी होने की प्रक्रिया पूरी ही होने वाली थी।

इसके बावजूद, एक फोटो बाज छात्र संगठन द्वारा इस मुद्दे पर अनावश्यक रूप से राजनीति करना, सभी को बुलाकर स्वयं को “हीरो” साबित करने की कोशिश करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। जब पहले से ही प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया जा चुका था और नोटिस जारी होने की प्रक्रिया चल रही थी, तो इस प्रकार का आंदोलन करना पूरी तरह से अनावश्यक था।
इस प्रकार की गतिविधियाँ केवल छात्रों को गुमराह करती हैं। छात्र राष्ट्रीय जनता दल हमेशा छात्रों के वास्तविक हित में कार्य करता है और करता रहेगा, बिना किसी दिखावे या अनावश्यक राजनीति के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!