मानवाधिकार संगठन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव ने किया शिरकत

मानवाधिकार संगठन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव ने किया शिरकत

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

पूर्णिया।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के जिला कार्यालय जलालगढ़ पूर्णिया में आगामी 27 मई को द राॅयल कासा भवन मे होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन को लेकर विभिन्न राज्यों से आये हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।साथ ही कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया गया जिसमें झारखंड,बंगाल,बिहार और उत्तर प्रदेश से भी पदाधिकारीगण पहुंचे थे।वहीं इस बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरज कुमार एवं जिलाध्यक्ष अमित कुमार चौधरी जी ने किया।बैठक में राष्ट्रीय सम्मेलन को बिहार में भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम पूर्णिया टीम द्वारा तमाम अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।मौके पर संगठन के मिडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और पूर्णिया जिला अध्यक्ष को संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया और अपने ओजस्वी वाणी से तमाम मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एक नयी उर्जा भरने का काम किया। साथ ही बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संगठन विस्तार पर बल दिया।इस समीक्षा बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण जायसवाल जी, रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कुमारी अर्चना के साथ साथ संगठन के पदाधिकारियों में सदानंद झा,गौरव कुमार सिंह,अभिषेक कुमार ,आअंशुमान शुभम, नंदकिशोर राय,सुमित कुमार ,बैजनाथ कुमार,अमित शर्मा,संजीव कुमार,प्रवीण कुमार,रंजीत कुमार सिंह,पिन्टू कुमार,दीपक कुमार,मिथलेश कुमार यादव,ललिता कुमारी,रूबी देवी,चंद्रदीप कुमार,शौमेश प्रियदर्शी ,योगेश कुमार वर्मा,नवीन कुमार सिंह एवं अन्य सैकड़ों पदाधिकारियों ने शिरकत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!