लोकेशन -शेखपुरा
दिनांक-23/5/26
मोबाइल नंबर-9431090293
रिपोर्टर:-रंजन कुमार
डेक्स -बिहार
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे महिला कॉलेज,सम्मान समारोह का किया विधिवत शुभारंभ
एंकर -शेखपुरा के संजय गांधी महिला कॉलेज पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का कॉलेज कर्मियों और एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा संजय गांधी महिला कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कमियों के सेवा निवृत और निर्वाचित हुए सीनेट सदस्य प्रो रामाधार शर्मा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शेखपुरा पहुंचे थे। इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार शिक्षा के आधार को मजबूत किया है। श्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसानों की आय दुगना करने को लेकर भारत सरकार कटिबद्ध है।साथ ही उन्होंने कहा कि 12 मई से शुरू हुआ फार्मर रजिस्ट्री अभियान में अभी तक बिहार के सैंतालीस लाख किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 86 लाख किसानों को फार्मर आईडी बनाए जाने का लक्ष्य जिससे किसानों को आसानी से खाद, बीज के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि जमीन की उर्वरक क्षमता बरकार रखने के साथ मनुष्य स्वास्थ का भी ख्याल रखना प्राथमिकता बताया है।
वाईट – विजय कुमार सिन्हा – कृषि मंत्री, बिहार सरकार
