अररिया से बड़ी खबर — पुल नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

अररिया से बड़ी खबर — पुल नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

अररिया जिला के पलासी प्रखंड अंतर्गत चोरी पंचायत के भब्रागाछ फुलसरा गांव में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन का मुख्य रास्ता प्रभावित है, जिससे खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टर मुजाहीर

बरसात के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आवाज उठाने के बावजूद अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत चोरी वार्ड 7 के मुखिया किरपा नन्द प्रसाद द्वारा अब तक स्थल का जायजा नहीं लिया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थल का निरीक्षण कर पुल निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों और आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!