डेस्क/बिहार लोकेशन- भागलपुर, रिपोर्टर/अमित कुमार *स्लग- नगर सभापति राज कुमार गुड्डू का पार्थीक शरीर सुल्तानगंज आवास पर पहुंचा* *11 दिन पूर्व गोली कांड में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू घायल होने पर ईलाज के दौरान हुआ निधन* एंकर-भागलपुर के सुल्तानगंज में 11 दिन पुर्व गोली कांड में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू घायल हुए थें। पटना के मेदांता हॉस्पिटल में 11दिनों से इलाज चल रहा था,इलाज के दौरान सभापति राज कुमार गुड्डू का निधन हो गया । नगर सभापति राज कुमार गुड्डू का पार्थीक शरीर शाम को इनके आवास पर पहुंचा।मौके पर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी, सीनीयर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीओ विकास कुमार, विडिओ संजीव कुमार प्रशिक्षु एसएसपी सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी । मौके पर वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, सभी दल के नेताओं ने भी इनके आवास पर पहुंचकर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के पार्थीक शरीर पर सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए इनके आत्मा की शांति के लिए भागवान से प्रार्थना कियें। इस मौके पर वार्ड पार्षद एवं सर्मथको ने बताया कि रविवार को नगर सभापति राज कुमार गुड्डू का पार्थीक शरीर इनके आवास से उठाते हुए नमामि गंगा घाट के मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया।

अभयपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

अभयपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। भारतीय रेल की पर्यावरणीय स्थिरता तथा “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” […]

नेहरू मेमोरियल तालाब के निर्माण हेतु NOC की बाधाएं दूर। एक के बदले लगेंगे चार पौधे, महापौर महोदया ने सुंदरवन का भी किया भ्रमण। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। भागलपुर: सैंडिस कंपाउंड स्थित नेहरू मेमोरियल तालाब के निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने हेतु आज महापौर ने जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) से उनके कार्यालय वेश्म में विशेष मुलाकात की। बैठक में तालाब निर्माण हेतु वन विभाग के स्तर से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त स्थल पर मौजूद कुछ पेड़ों और झाड़ियों की कटाई के कारण NOC निर्गत होने में विलंब हो रहा था। पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच समन्वय स्थापित करते हुए महापौर ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। महत्वपूर्ण निर्णय: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि निर्माण स्थल पर यदि किसी अपरिहार्य स्थिति में पेड़ या झाड़ियों को काटा जाता है, तो नगर निगम और वन प्रमंडल आपस में समन्वय स्थापित कर उसकी क्षतिपूर्ति हेतु उससे चार गुना (4X) अधिक पौधों का रोपण करेगा। इस सकारात्मक प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जल्द ही NOC निर्गत करने का आश्वासन दिया, जिससे निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ हो सकेगा। इसके पश्चात, महापौर ने सुंदरवन स्थित वन विभाग के विभिन्न केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां संचालित गरुड़ संरक्षण पार्क सह अस्पताल और कछुआ संरक्षण पार्क का भ्रमण कर वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने अन्य संरक्षित इकाइयों का भी निरीक्षण किया और जीव-जंतुओं के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। महापौर ने कहा कि नगर निगम विकास के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेहरू मेमोरियल तालाब का सौंदर्यीकरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि जल संचयन में भी सहायक होगा।

*कहलगांव मे गौशाला निर्माण के लिए आज रखी जाएगी आधारशिला* रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार। भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव मे सात हजार छह सौ इक्कीस वर्ग फीट भूमि में कन्हैया गौशाला निर्माण की नींव दस मई को डाली जाएगी। इस गौशाला के संस्थापक कन्हैया खंडेलवाल गोशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। गोशाला के सदस्य सचिन मिश्रा ने बताया कि गौशाला का निर्माण जन सहयोग से होगा। जिसमें 200 गायों व गौवंशो को रखने की क्षमता होगी। गौशाला के सदस्य सुशांत पांडे ने बताया कि इस गौशाला के निर्माण के लिए गौसेवक कन्हैया खंडेलवाल ने 7621 वर्ग फीट भूमि का दान किया है गौशाला निर्माण होने के बाद इस गौशाला में बीमार एक्सीडेंटल गंभीर रोगों से पीड़ित अपाहिज आदि गोवंशों का इलाज सेवा व संरक्षण पोषण भी किया जाएगा I कन्हैया खंडेलवाल ने बताया कि कहलगांव मे लगातार सामने आ रहे गौवंशो की पीड़ा और विभिन्न समस्याओं को देखते हुए कहलगांव के गौप्रेमी जगदीश महाराज चंद्रहास सिंह मनोज यादव अरविन्द चौबे सोनू सिंह सोनी यादव भरत कुमार रूंगटा विपिन शाह शिवलाल सिंह जयप्रकाश जोशी दीपक शाह छोटू जायसवाल सिंधु सागर चौधरी जनता खेतान मिथुन कुमार पवन शर्मा सहित कहलगांव के सैकड़ो गौ प्रेमियों ने कहलगांव मे गौशाला निर्माण की आवश्यकता बताई थी, जिस कारण आज गौशाला निर्माण कार्य हेतू भूमिपूजन किया जाएगा, खंडेलवाल ने बताया कि गौशाला को इस प्रकार से निर्माण किया जाएगा कि यहां रहने वाली हर प्रकार की गोवंश को मुलभुत सुविधा मिल सके।

भागलपुर जिला जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता राजवर्धन आजाद जी , माननीय सदस्य ,बिहार विधान परिषद का दिनांक 10 मई 2026 को भागलपुर आगमन प्रस्तावित है। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार। अपने प्रवास के दौरान वे पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श भी करेंगे। उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि राजवर्धन आजाद सक्रिय राजनेता के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ भी हैं। वे भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ, विट्रियोरेटिनल सर्जन तथा शिक्षाविद के रूप में लंबे समय तक चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में योगदान दे चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में नेताओं एवं समर्थकों के उनसे मिलने की संभावना है।

लोक अदालत का मूल मंत्र ‘न कोई जीते-न कोई हारे’: कटिहार में सैकड़ों मामले निपटे, फरियादियों को मिला फास्ट रिलीफ संवाददाता मनोज कुमार कटिहार /बिहार कटिहार जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के सैकड़ों लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया गया। जिला पदाधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक सहित तमाम न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उद्घाटन किया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर आयोजित इस लोक अदालत की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम, एसपी, एडीजे, सीजेएम, एसडीजेएम, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-सचिव और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। मनरेगा मजदूरी और भू-विवाद मामलों की सुनवाई लोक अदालत के लिए कुल 12 बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों में दीवानी, फौजदारी के शमनीय वाद, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, बिजली-बिल, जल-कर, टेलीफोन बिल, मनरेगा मजदूरी और भू-विवाद से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई हुई। पक्षकारों को सुनवाई के लिए पहले ही नोटिस भेजकर बुलाया गया था। आपसी सहमति से खत्म होता हैं मामले जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “लोक अदालत का मूल मंत्र है न कोई जीते, न कोई हारे। यहां दोनों पक्षों की जीत होती है क्योंकि मामला आपसी सहमति से खत्म होता है। इससे समय, पैसा और रिश्ते तीनों बचते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में पारित अवार्ड को सिविल कोर्ट की डिक्री का दर्जा प्राप्त है और इसके खिलाफ कोई अपील नहीं होती। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि छोटे-छोटे विवादों को लेकर सालों तक कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने से आम आदमी का समय और संसाधन बर्बाद होता है। लोक अदालत जैसे मंच से त्वरित न्याय मिलने पर लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ता है। उन्होंने राजस्व, बैंक और बिजली विभाग के अधिकारियों को अगली लोक अदालत के लिए सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा- थानों में भी सुलह को दें बढ़ावा पुलिस अधीक्षक कटिहार शिखर चौधरी ने बताया कि कई आपराधिक मामले मामूली विवाद से शुरू होते हैं। अगर थाने स्तर पर ही काउंसलिंग कर सुलह करा दी जाए तो एफआईआर और कोर्ट तक मामला पहुंचेगा ही नहीं। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लोक अदालत की भावना से काम करने को कहा। पक्षकारों के चेहरे पर दिखी राहत मनिहारी से आए 65 वर्षीय रामप्रवेश यादव का 8 साल पुराना जमीन विवाद आज खत्म हुआ। उन्होंने कहा, “बेटे की शादी के लिए पैसा चाहिए था, मगर जमीन पर केस चल रहा था। आज सामने वाले से समझौता हो गया। अब डर नहीं लगेगा।” वहीं एक महिला पक्षकार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के केस में पति से सुलह हो गई और अब दोनों साथ रहेंगे। कुल निष्पादन और वसूली जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि देर शाम तक चली लोक अदालत में कुल 1,872 मामले निष्पादित हुए। इनमें 4.36 करोड़ रुपये की सेटलमेंट राशि पर सहमति बनी। बैंक ऋण के 312 मामलों में 1.82 करोड़, बिजली बिल के 540 मामलों में 62 लाख और मोटर दुर्घटना के 28 मामलों में 95 लाख रुपये का समझौता हुआ। आगे भी जारी रहेगा अभियान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने मुवक्किलों को लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी न्यायिक पदाधिकारियों, बैंक अधिकारियों और पैरालीगल वालंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कटिहार : कुर्सेला में 20 किलो गांजा जब्त: दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

कटिहार : कुर्सेला में 20 किलो गांजा जब्त: दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कुर्सेला थाना पुलिस ने शनिवार […]

कटिहार दियारा में किसानों की सुरक्षा को ATF तैनात: अवैध कब्जा, फसल कटाई की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, नियमित गश्ती शुरू संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कटिहार के दियारा क्षेत्रों में किसानों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तैनात किया गया है। यह कदम किसानों की भूमि पर अवैध कब्जे और जबरन फसल काटने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है। जिले के कुर्सेला, बरारी और सेमापुर थाना क्षेत्रों के किसानों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी कि दबंग तत्व उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और तैयार फसलों को जबरन काट रहे हैं। इन घटनाओं से किसानों में भय का माहौल था। 13 संवेदनशील दियारा क्षेत्रों में कार्रवाई किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस ने राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय को विशेष सुरक्षा बल की तैनाती का प्रस्ताव भेजा था। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद, अब जिले के कुल 13 संवेदनशील दियारा क्षेत्रों में एसटीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में कुर्सेला थाना के गोबराही एवं मलिनिया दियारा, बरारी थाना के बकिया सुखाय दियारा, जौनिया, गोबराही, डरवई और भवानीपुर दियारा, तथा सेमापुर थाना के मोहना चांदपुर दियारा जैसे संवेदनशील इलाके शामिल हैं। तैनाती के साथ ही सुरक्षा बलों ने नियमित गश्ती भी शुरू कर दी है। दबंगई, रंगदारी या अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं इस संबंध में, शिखर चौधरी ने बताया कि यह कदम किसानों की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों के खिलाफ किसी भी प्रकार की दबंगई, रंगदारी या अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम जूनवानी में “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित

भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल द्वारा ग्राम जूनवानी में “टिफिन पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित मल्हार – भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के तत्वावधान में ग्राम […]

बरारी घाट पर जीविका दीदियों की अनूठी पहल: मात्र 50 रुपये में भरपेट भोजन और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद

डेस्क/बिहार लोकेशन/भागलपुर रिपोर्टर/अमित कुमार बरारी घाट पर जीविका दीदियों की अनूठी पहल: मात्र 50 रुपये में भरपेट भोजन और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ऐंकर –भागलपुर […]

error: Content is protected !!