बांका में सांप के डंस से युवक की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार ।
भागलपुर बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के महादा गांव में सांप के डंस से एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि कल रात सत्यम कुमार घर में सोया हुआ था इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लगे रहे जिससे इलाज में काफी देर हो गई।बाद में जब उसकी हालत गंभीर हुई तो उसे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं क्योंकि समय पर उपचार से जान बचाई जा सकती है
