Katihar: नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, ऑटो-टोटो संचालन को लेकर बने नए नियम

Katihar: नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, ऑटो-टोटो संचालन को लेकर बने नए नियम

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने ऑटो और टोटो के संचालन को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पुलिस के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते वाहनों के दबाव को कम करने के लिए अरगरा चौक, चौधरी मोहल्ला और मिर्चाईबारी सहायक थाना के निकट ऑटो एवं टोटो के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों पर सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का निर्देश दिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सुझाव दिया कि गैर-पंजीकृत ऑटो और टोटो के परिचालन पर रोक लगाई जाए। साथ ही पंजीकृत वाहनों की पहचान के लिए कलर कोडिंग तथा निर्धारित रूट के अनुसार संचालन की व्यवस्था लागू की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ऑटो एवं टोटो संघ के पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर अन्य छोटे पार्किंग स्थलों की पहचान की जाएगी। वहीं यातायात थाना को प्रमुख रूटों की सूची तैयार कर परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!