कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत
कटिहार के रहमानपुर गांव में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद
कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR
कटिहार के रहमानपुर गांव में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने बाइक सवार मोहम्मद सकरुद्दीन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
कटिहार के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में भीड़ तंत्र का भयावह चेहरा सामने आया है। एक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय मोहम्मद खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही गांव में गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
बाइक सवार को पकड़कर की गई पिटाई
जानकारी के अनुसार, भीड़ ने बाइक सवार मोहम्मद सकरुद्दीन को पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसे बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोहम्मद सकरुद्दीन की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
