मानवाधिकार टीम से तीन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया

मानवाधिकार टीम से तीन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।

सबौर।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत बिहार में अपना परचम लहरा रही है। गरीब असहाय व लाचार व्यक्तियों की निस्वार्थ सहायता और सरकारी योजनाओं को समाज के लोगों तक पहुंचाना संगठन का उद्देश्य है। संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नियुक्ति के उपरांत समाजिक हित और संगठन हित में कार्य की निष्क्रियता को लेकर खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती, मीडिया प्रकोष्ठ कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा और स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला मंत्री मनोज कुमार को संगठन से निष्कासित किया गया है। निष्कासन के उपरांत उक्त पदाधिकारी संगठन की संपत्ति यथा गाड़ी में बोर्ड,घर का नेम प्लेट,बाइक स्टीकर,लोगो आदि का उपयोग नहीं कर पाएंगे।इसकी सूचना स्थानीय थाना व जिला प्रशासन को दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!