विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो’ विषय पर परिचर्चा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

योगाभ्यास, स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
जगदीशपुर, 7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में “स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो” विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष चेतना सत्र से हुई, जिसमें बच्चों को योगाभ्यास कराया गया तथा “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह दिवस “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” थीम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को साक्ष्य, तथ्यों और विज्ञान आधारित स्वास्थ्य मार्गदर्शन से जुड़ने तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी एवं प्रज्ञा के नेतृत्व में स्वास्थ्य संबंधी स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वार्डेन सापन कुमारी, शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, फूल कुमारी, शारिका निगार, भारती कुमारी, पुष्पलता कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!