ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अभिषेक आनंद का विज़न काबिलेतारीफ : राज नारायण झा

मुरारी झा /दरभंगा

बिरौल। सुपौल बाजार स्थित स्थानीय उषा पब्लिक स्कूल (यूपीएस) बिरौल मे मंगलवार को स्नातन बोर्ड परिषद कुशेश्वरस्थान विधानसभा के कोऑर्डिनेटर सह प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्री राज नारायण झा जी पधारे। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण पहुंचने पर उनका मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार निदेशक अभिषेक आनंद ने पाग और चादर प्रदान कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
इस दौरान राज नारायण झा जी‌ ने विद्यालय का भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज नारायण झा जी ने कहा कि उषा पब्लिक स्कूल की उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था और अनुशासित शैक्षणिक माहौल देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अलख जगाने के लिए ऐसे आधुनिक और सुसज्जित शिक्षण संस्थानों की अति आवश्यकता है। विद्यालय के निदेशक अभिषेक आनंद की ऊर्जा और विजन की तारीफ करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के निदेशक और प्राचार्य समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!